Type Here to Get Search Results !

रतन टाटा का निधन: 86 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

रतन टाटा का निधन: 86 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा


भारत के प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा का 9 अक्टूबर 2024 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। 86 वर्षीय टाटा को रक्तचाप में अचानक गिरावट के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई।

रतन टाटा ने 1991 से 2012 तक टाटा समूह की कमान संभाली और अपने नेतृत्व में कंपनी को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई। उनके कार्यकाल में जगुआर लैंड रोवर और कोरस स्टील जैसे बड़े अधिग्रहण हुए, जिससे टाटा समूह अंतरराष्ट्रीय मंच पर छा गया। अपने व्यावसायिक कौशल के साथ-साथ वह अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों और परोपकार के लिए भी जाने जाते थे।

रतन टाटा के निधन से भारतीय उद्योग जगत में एक युग का अंत हो गया है। देश-विदेश से लोग उनकी सादगी, ईमानदारी और सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सहृदय, सरल और नेक व्‍यक्ति के रूप में पहचान 

रतन टाटा का जन्‍म 28 सितंबर 1937 को हुआ था. उन्‍हें एक अरबपति होने के साथ ही एक सहदृय, सरल और नेक व्‍यक्ति के रूप में देखा जाता है. उनसे जुड़े ऐसे कई किस्‍से हैं, जो बताते हैं कि उन्‍होंने बहुत से लोगों की मदद की. साथ ही देश की तरक्‍की में भी रतन टाटा के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad